{"_id":"575efd614f1c1b7d3f11c731","slug":"soldier-and-home-guard-beaten-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही-होमगार्ड को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही-होमगार्ड को पीटा, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अवैध निर्माण कार्य रुकवाने गए सिपाही व होमगार्ड पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला बोल दिया। सिपाही और होमगार्ड की पिटाई कर दी, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची तो हमलावर भाग गए।
पुलिस ने घायल सिपाही व होमगार्ड जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के बंदरामऊ गांव की रहने वाली पुत्तन देवी पत्नी अर्जुन ने थाने में शिकायत की थी कि गांव के कुछ लोग उसकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं।
इस सूचना पर सिपाही करन चौरसिया और होमगार्ड रामनरेश बंदरामऊ गांव अवैध निर्माण रुकवाने पहुंचे थे। अवैध निर्माण रुकवाने की बात पर विपक्षी पप्पू सिंह, मुन्ना सिंह, धर्मेद्र सिंह, जितेंद्र सिंह आदि दर्जन भर हमलावरों ने सिपाही व होमगार्ड पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों की जमकर पिटाई की। किसी तरह जान बचाकर सिपाही व होमगार्ड वहां से भागे। घटना की सूचना पर थानेदार अशोक सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए।
सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि सिपाही और होमगार्ड के साथ मारपीट किए जाने का मामला जानकारी में आया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट लिखकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।