फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sirkti corpse of a woman found near railroad tracks

रेल ट्रैक के पास मिली महिला की सिरकटी लाश

Fri, 27 Jan 2017 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 27 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sirkti corpse of a woman found near railroad tracks
लाश ‌मिली - फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया थाना क्षेत्र में रेल ट्रैक के पास एक महिला की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच में शव से कुछ दूरी पर महिला का सिर मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली थी। 
विज्ञापन

शारदा नहर के पास से रेल लाइन गुजरी है। दोपहर बाद रेल ट्रैक के पास करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिला। सिर का धड़ अलग था। जानवर चरा रहे लोगों ने महिला का शव देखा तो दंग रह गए। हादसे की सूचना पुलिस पहुंची। आसपास के लोगों से पहचान कराई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों का मानना है कि हत्या करने के बाद उसके शव को यहां पर फेंका गया है, ताकि वारदात की जानकारी किसी को न हो सके। वहीं यहां की पुलिस शव की पहचान के लिए आसपास के जनपदों अमेठी, बाराबंकी, प्रतापगढ़ आदि जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक थानेदार प्रेमपाल सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया महिला की ट्रेन से कटकर मौत की बात सामने आ रही है। उसकी हत्या की गई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका सिर भी मिल गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।


लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर शुक्रवार को गंगागंज रेलवे स्टेशन के पास एक 55 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। थानेदार चेतराम वर्मा का कहना है कि गंगागंज रेलवे स्टेशन के पास महिला का शव मिला था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed