{"_id":"58e3e90b4f1c1b3c5e5b417f","slug":"shun-the-manager-and-youth-by-entering-the-dhaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदार ने ढाबे में घुसकर मैनेजर व युवक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानेदार ने ढाबे में घुसकर मैनेजर व युवक को धुना
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
दराेगा की दबंगर्इ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव की मौजूदगी में मिल एरिया थानेदार विमल सिंह ने एक ढाबा में घुसकर मैनेजर व महिला संचालक के देवर की धुनाई कर दी। थानेदार की दबंगई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान लंच पैकेट पुलिस को दिए गए थे। रुपया मांगने पर थानेदार ने ऐसा बर्ताव किया। शिकायत पर डीआईजी ने एसपी को मामले की जांच करके रिपोर्ट देेने की बात कही है। एसपी ने जांच शुरू करा दी है।
रतापुर की रहने वाली सरोज यादव पत्नी सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की थी कि विधानसभा चुनाव के दौरान मिल एरिया पुलिस ने लंच पैकेट लिए थे। बाद में पेमेंट करने की बात कही थी। करीब साढ़े 12 हजार रुपये पेमेंट करना था। बावजूद पुलिस ने भुगतान नहीं दिया। 6 मार्च 2017 को मिल एरिया थानेदार ढाबे पर पहुंचे। उनके साथ सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव भी मौजूद थी। सरोज यादव के मुताबिक थानेदार ने उसके देवर रमेश यादव को तमाचा जड़ दिया।
साथ ही मैनेजर संतोष गुप्ता की भी पिटाई की। शिकायत पर मुख्यमंत्री ने डीआईजी से जांच कराने की बात कही थी। डीआईजी ने एसपी से मामले की जांच कराने की बात कही है। मंगलवार को सीओ की मौजूदगी में थानेदार की दबंगई का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद का कहना है कि ढाबा मालिक व उनके परिवारीजनों की ओर से एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था। मारपीट की गई थी। इसी मामले की जांच करने पुलिस ढाबा पहुंची थी। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।