फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Shops shut traders expressed opposition

व्यापारियों ने दुकानें बंद रख जताया विरोध

Fri, 17 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/रायबरेली
अमर उजाला/रायबरेली Updated Fri, 17 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shops shut traders expressed opposition
नाराज व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
छतोह ब्लॉक क्षेत्र के बभनपुर चौराहा पर शुक्रवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। साथ ही गुरुवार को एक दुकानदार के दुकान पर हुई तोड़फोड़ पर नाराजगी जताई। गौरतलब है कि गुरुवार को बभनपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इस दौरान दुकानदार पप्पू अग्रहरि की दुकान में तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन


इससे गुस्साए व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारी अरविंद कुमार, संत शरण द्विवेदी, गिरीशचंद्र यादव, रवेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, ज्वाला प्रसाद द्विवेदी आदि दुकानदारों ने आक्रोश जताया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नए सिरे से कराया जाए मतदान
परशदेपुर (रायबरेली)। बभनपुर गांव के भूपेंद्र कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम सलोन मोतीलाल यादव से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गुरुवार को ब्लॉक के अफसरों की ओर से प्रत्याशी अरविंद कुमार के पक्ष में मतदान करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर अरविंद कुमार और उनके समर्थकों ने विवाद किया था। उन्होंने कहा कि दोबारा मतदान कराया जाए, वरना धरना शुरू होगा। एसडीएम ने मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed