फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rogues couple rescued six, injured

दंपती ने छुड़ाए बदमाशों के छक्के, घायल

Sat, 04 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 04 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rogues couple rescued six, injured
रायबरेली में घायल दंपती
सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने रेलवे कॉलोनी में रेलवे अधिकारी के घर धावा बोल दिया। आंख खुलने पर दंपती ने एक बदमाश से मोर्चा ले लिया। खुद को फंसता देख बदमाश ने चाकू से मारकर दंपती को घायल कर दिया और भाग गया।
विज्ञापन


बदमाशों द्वारा की गई इस दुस्साहसिक घटना से कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोगों का कहना है कि कई बदमाशों ने मिलकर हमला किया था। एक से परिवारीजनों का सामना हो गया, बल्कि अन्य भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


रेलवे की टैंक कॉलोनी में मकान नंबर 91 सी निवासी पी. माधव रेड्डी रेलवे में गैंग सुपरवाइजर हैं। यहां कॉलोनी में अपनी पत्नी श्राव्या भारती और दो बेटियों कात्यायनी (9) व हर्षिता (4) के साथ रहते हैं। बताते हैं कि शुक्रवार देर रात सभी लोग कॉलोनी में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खोल दिया था। इसी दौरान रात में बदमाश घर में घुस आए। इसकी आहट पाकर श्राव्या और माधव की नींद खुल गई। दोनों ने एक बदमाश को घेर लिया। दंपती और बदमाश में हाथापाई होने लगी। करीब आधे घंटे तक हाथापाई चली।


घर में अपने आप को घिरा देख बदमाश ने चाकू से दंपती पर कई वार किए। इससे दोनों घायल हो गए। किसी के हाथ में गहरा घाव हो गया तो किसी की आंख और चेहरे पर चोट लगी। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। घटना का पता चला तो कॉलोनी वासियों में सनसनी फैल गई।

शोरगुल सुनकर लोग एकत्र हो गए। दंपती का कहना है कि वे बदमाशों को पहचान नहीं पाए। कई बदमाश थे, लेकिन एक ही पकड़ में आया, लेकिन वह भी घायल करके भाग गया। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

जिस समय सुपरवाइजर और उसकी पत्नी बदमाश से मोर्चा ले रहे थे, उस समय कात्यायनी और हर्षिता भी वहां मौजूद थी। माता-पिता तो बदमाश से लड़ता देख पहले तो दोनों रोने लगी, लेकिन फिर उन दोनों ने भी हिम्मत दिखाई।

मम्मी-पापा के साथ वे भी बदमाश से भिड़ गई। परिवारीजनों की एकता और साहस के आगे बदमाश की सारी पैतरेबाजी धरी रह गई। आखिर में उसे सुपरवाइजर के घर से खाली हाथ जाना पड़ा। वहीं जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसने पूरे परिवार के साहस को सलाम किया।


सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव रेलवे के सुपरवाइजर के घर बदमाशों के हमले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। मीडिया से इसकी जानकारी हुई है। पुलिस को मौके पर भेज कर घटना का पता लगाया जा रहा है। यदि ऐसा है तो बदमाशों की तलाश कराई जाएगी, जिससे उन्हें इस दुस्साहस के लिए सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed