फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Returning from school student raped, accused absconding

स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Thu, 03 Sep 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार को स्कूल से लौट रही एक छात्रा से युवक ने दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई। दो घंटे बाद होश आने पर वह घर पहुंची और आपबीती बताई।
विज्ञापन


इस पर मां जब आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके साथ न सिर्फ अभद्रता की गई, बल्कि जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


एक गांव की 15 वर्षीय छात्रा पड़ोस के गांव स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। बुधवार को वह विद्यालय से घर आ रही थी। रास्ते में गांव का ही एक व्यक्ति उसे झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में उसे छोड़कर भाग गया। दो घंटे बाद जब छात्रा को होश आया तो वह घर पहुंची और अपनी मां से आपबीती बताई। इस पर मां आरोपियों के घर शिकायत करने गई।


आरोप है कि मां के साथ आरोपियों के घर वालों ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब थाने में शिकायत करने गई तो उसे भगा दिया गया। गुरुवार को पीड़िता के परिवारीजनों ने एसपी से शिकायत की।

एसपी ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई का आदेश दिया। एसओ आरपी रावत ने बताया कि आरोपी जयशंकर दीक्षित के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed