फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Retired chief manager and son hostage, robbed of 2.50 lakh

रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक व बेटे को बंधक बना 2.50 लाख की लूट

Sun, 10 Apr 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 10 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Retired chief manager and son hostage, robbed of 2.50 lakh
रायबरेली में शनिवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र में रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक व बेटे को बंधक बनाकर हुई लूट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
 मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार रात लुटेरों ने आईटीआई के रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक के घर में धावा बोल दिया। मुख्य प्रबंधक और उनके बेटे को कमरे में बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर व नगदी समेत ढाई लाख का माल लूट ले गए।
विज्ञापन


लुटेरों ने चलते समय कुछ कपड़ों में आग भी लगा दी। पीड़ित ने फोन पर इसकी सूचना अपने रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। रिश्तेदारों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाप-बेटे को बंद कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर स्थित पुलिस बूथ से कुछ ही दूरी पर नया घर बनवाकर आईटीआई के रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक गणेश प्रसाद त्रिपाठी अपने बेटे प्रशांत त्रिपाठी के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात गणेश अपने बेटे के साथ अलग-अलग कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य कही रिश्तेदारी में गए हुए थे। रात में पीछे से दीवार फांदकर लुटेरे घर में घुस आए और पिता-पुत्र को कमरे में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद  कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख के जेवर व नगदी लूट ली। कुछ कपड़ों में आग भी लगा दी।

लुटेरों के जाने के बाद गणेश ने शहर में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन करके इसकी सूचना दी। सूचना पर रिश्तेदार व मिलएरिया पुलिस शनिवार को तड़के मौके पर पहुंची। रिश्तेदारों ने दरवाजे खोलकर दोनों को बाहर निकाला।


सीओ सिटी श्वेता श्रीवास्तव ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। एसओ मिलएरिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करके लुटेरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed