जांच के लिए भेजा बरामद सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही वजह है कि पुलिस मामले से जुड़े हर तथ्य को खंगालकर सुराग जुटा रही है, ताकि हत्या आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून को पांच लोगों की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से टूटी लाठियां, लकड़ी की फंटियां, बंदूक और पिस्टल की मैगजीन बरामद की थी। वारदात स्थल से खून से सनी मिट्टी का नमूना लिया था। टीम ने जांच के दौरान प्रधान के घर से तीन दर्जन कारतूस के छर्रे बरामद किए थे। सभी छर्रे 12 बोर कारतूस के थे।
दिलदहलाने वाले इस हत्याकांड को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया तो पुलिस हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है, ताकि अब इस मामले में कोई किरकिरी न होने पाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से बरामद हुए सामान को आगरा और लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सामान को जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें डबल बैरल बंदूक व दो मोबाइल लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला व लकड़ी की फंटियां, लाठी के टूटे हुए टुकड़े, खून से सनी मिट्टी, पिस्टल की मैगजीन व प्रधान के घर से बरामद हुए कारतूस के छर्रों को आगरा के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया।