फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rape from the teenager, the case filed

किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 21 May 2017 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 21 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rape from the teenager, the case filed
रेप (डेमो पिक) - फोटो : demo
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम नित्यक्रिया के लिए अपने खेतों की तरफ गई एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक ने घर में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर महराजगंज सीओ गोपीनाथ सोनी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


पीड़िता से घटना की जानकारी ली और मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश शिवगढ़ पुलिस को दिए। एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शनिवार देर शाम अपने खेत की तरफ नित्यक्रिया के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी मथारे वर्मा ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। कई घंटे बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। देर रात में उसे असहनीय पीड़ा हुई तो वह रोने लगी। पूछने पर पीड़िता ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी का पिता उसे लेकर रविवार को थाने पहुंचा और तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और पीड़िता को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed