फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pregnant burnt alive for dowry in raibareli

दहेज खातिर गर्भवती को जिंदा जलाया

Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 11 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pregnant burnt alive for dowry in raibareli
burnt alive - फोटो : getty images
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को गर्भवती को चारपाई पर बांध केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराली पक्ष दहेज की डिमांड कर रह था। डिमांड पूरी न होने पर उसकी बेटी को मार डाला गया।
विज्ञापन


उसे 10 दिनों से भूखे रखा गया था। पिता ने पति समेत चार ससुरालीपक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कोलवा मजरे अहोरवा भवानी की रहने वाली हकीकुननिशा (30) की शादी 10 साल पहले इसी जिले के मोहनगंज क्षेत्र के कमई गांव निवासी शकील अहमद के साथ हुई थी।
विज्ञापन


इस समय हकीकुननिशा गर्भवती थी। शकील दिल्ली में कपड़ा सिलने का कार्य करता है। इस समय घर पर ही था। आरोप है कि सुबह ससुरालीपक्ष ने उसे चारपाई पर बांधकर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर ग्रामीणों ने घटना का विरोध किया और ससुरालीपक्ष को फटकार लगाई तो वह हकीकुननिशा को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की सूचना पर पिता शाकिर मौके पर पहुंचा। पिता का आरोप है कि ससुरालीपक्ष दहेज की डिमांड कर रहा था। डिमांड पूरी न करने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। 10 दिन से उसे भूखा रखा गया था।


पिता ने थाने में मृतका के पति शकील अहमद, सास रहमुतनिशा, ससुर मो. शमी, ननद रेहानाबानो के खिलाफ बेटी को जलाकर मार डालने की तहरीर दी है। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed