फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Prdani increased bloodshed after the results

प्रधानी चुनाव परिणाम के बाद बढ़ा खूनखराबा

Mon, 14 Dec 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में विजेता प्रत्याशी के समर्थकों की पिटाई कर दी गई। इसमें तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सोहलिया गांव की रहने वाली बीडीसी सदस्य सरला देवी के घर में गांव के ही कुछ लोग घुस गए और बीडीसी सदस्य की जमकर पिटाई की। जिससे उसे गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


यही नहीं जानमाल की धमकी दी। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर एसओ अरुण शुक्ला फोर्स के साथ गांव पहुंचे। थानेदार ने बताया कि चुनावी रंजिश में मारपीट की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही शिव बहादुर को नामजद जबकि 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे पतुरियन मजरे सिधौना गांव में सोमवार सुबह चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान मोतीन खां के समर्थकों ने विजेता प्रत्याशी फरोजा खान के समर्थकों की पिटाई कर दी।

इसमें विजेता प्रधान के समर्थक फिरोज खान, सितारुन, रेशमा व कैशर घायल हुई हैं। थानेदार विपिन सिंह का कहान है कि पूर्व प्रधान और उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात विजेता प्रधान प्रत्याशी के समर्थक की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

किठावां गांव से सुशील ने प्रधान पद का चुनाव जीता है। विजेता प्रधान के समर्थक मेवालाल की गांव के ही विपक्षियों ने पिटाई कर दी। इसमें मेवालाल को गंभीर चोटें आई।

कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि गांव के ही रामजियावन, टिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed