फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People beaten bus driver

बरातियों ने बस चालक को पीटा

Thu, 01 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
People beaten bus driver
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बरातियों ने बस चालक-क्लीनर की धुनाई कर दी। बस में तोड़फोड़ की और 13 हजार रुपये भी लूट लिए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मारपीट क्यों की गई, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी मनोज मिश्रा बस मालिक है। बुधवार को बस बरात लेकर लालगंज गई थी। देर रात बरातियों को लेकर बस जिला मुख्यालय आ रही थी। पुलिस लाइंस चौराहा के पास कुछ बरातियों ने बस को रुकवा दिया।
विज्ञापन


चालक रमेश निवासी सोहलिया थाना हरचंदपुर और क्लीनर संजय निवासी दूलाराय गढ़ी की धुनाई कर दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। बस में तोड़फोड़ भी की। बस मालिक मनोज का कहना है कि हमलावरों ने बस फूंकने तक का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि बस चालक रमेश पासी की तहरीर पर शिखर वाजपेयी, क्षितिज वाजपेयी प्रथम वाजपेयी, दिलीप वाजपेयी उर्फ कुल्लू निवासी पुलिस लाइंस चौराहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed