फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   paint factory Seal

पेंट व पुट्टी बनाने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी, सील

Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन

रायबरेली। एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को शहर के रतापुर स्थित भरतपुरम मोहल्ले में अवैध रूप से चल रही एक पेंट व पुट्टी बनाने की फैक्टरी पकड़ी। फैक्टरी का न तो पंजीकरण था और न ही अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया गया था। घरेलू कनेक्शन लेकर बिजली का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने फैक्टरी को सील करा दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन



एसडीएम सदर को भरतपुरम में अवैध रूप से पेंट व पुट्टी बनाने की फैक्टरी की शिकायत मिली थी। सूचना मिलने पर एसडीएम ने मिल एरिया पुलिस के साथ मंगलवार को फैक्टरी में छापा मारा। छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



जांच में पता चला कि बिना पंजीकरण के फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। जांच में बिजली चोरी का मामला भी पकड़ में आया। फैक्टरी में घरेलू कनेक्शन का इस्तेमाल हो रहा था। इसके अलावा फैक्टरी चलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अब तक अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम को छापे में पुट्टी बनाने और पेंट बनाने की मशीन मिलीं। मौके पर भारी मात्रा में कच्चा समान भी बरामद हुआ। लेकिन किसी भी सामान के बिल भी नहीं मिले। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी को सील करा दिया है।  


फैक्टरी अवैध रूप से संचालित हो रही थी। अभी इसका आकलन नहीं हो सका है कि फैक्टरी में कितनी कीमत का माल उपलब्ध है। बाद में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
शशांक त्रिपाठी, एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed