फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Organically in electoral rivalry, eight injured, including village head

चुनावी रंजिश में बवाल, ग्राम प्रधान समेत आठ घायल

Tue, 12 Jan 2016 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Organically in electoral rivalry, eight injured, including village head
भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा गिरिफ्ता गांव में रविवार रात चुनावी रंजिश को लेकर बवाल हो गया। प्रधानी की हार से बौखलाए प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ ग्राम प्रधान और उसके परिवार के लोगों पर हमला बोलकर सभी को लाठी-डंडो पीटा।
विज्ञापन


उधर हारे प्रत्याशी और उसके घर के लोगों का कहना है कि प्रधान पक्ष ने उनके परिवार पर न सिर्फ हमला बोला, बल्कि उसके घर में आग लगा दी और वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें से गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान और उसके दो बेटे समेत चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव के चलते पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पकरा गिरफ्ता ग्रामसभा से अनुरुद्ध सिंह ने प्रधानी का चुनाव जीता है। वहीं गांव का कृष्ण गोपाल मौर्या चुनाव हार गया है।

इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। ग्राम प्रधान अनुरुद्ध सिंह अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हारे प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया।

लाठी-डंडे से ग्राम प्रधान और उसके परिवार के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इसमें ग्राम प्रधान अनुरुद्ध सिंह, बेटे उत्तम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह और रामकुमार को गंभीर चोटें आई।

हारे प्रत्याशी का आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में आग लगा दी। साथ ही जीप व बाइक तोड़ दी।

हमलावरों की पिटाई से उसके बेटे लवकुश, मुकेश, अरुण और पत्नी कुसुमा को चोटें आई। बवाल की सूचना पर सीओ सदर सुशील कुमार के अलावा भदोखर, डलमऊ समेत कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ग्राम प्रधान अनुरुद्ध सिंह, उत्तम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह व रामकुमार को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।

ग्राम प्रधान पक्ष ने हारे प्रत्याशी कृष्ण गोपाल मौर्य समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है।

सीओ सदर सुशील कुमार ने बताया कि पकरा गिरिफ्ता गांव में चुनावी रंजिश के चलते घटना होने की बात सामने आ रही है। ग्राम प्रधान और उसके परिवार के चार लोगों को अधिक चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हारे प्रत्याशी के घर आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। प्रधान पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। दूसरे पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई होगी। गांव पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed