फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   On the strength of the mother-son pistol robbed 20 thousand

तमंचे के बल पर मां-बेटे से लूटे 20 हजार

Thu, 28 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 28 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
On the strength of the mother-son pistol robbed 20 thousand
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर महिला व उसके बेटे से 20 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसे सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


सरबधहा गांव की रहने वाली आशा देवी गुरुवार को अपने बेटे अंकित के साथ बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा अरखा में खाते से रुपये निकालने गई थी। महिला ने शाखा में एक युवक से 20 हजार रुपये निकलवाने के लिए विड्राल फॉर्म भरवाया।
विज्ञापन


खाते से रुपये निकालने के बाद महिला अपने बेटे के साथ घर लौट रही थी, तभी आइमा जहनियां गांव के पास काली रंग की बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए और सामने गाड़ी लगाकर मां-बेटे पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक महिला कुछ समझती तब तक युवक रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed