फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nine thousand spoiled meat seller

मांस विक्रेता से नौ हजार लूटे

Thu, 17 Sep 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने मांस विक्रेता के सीने पर तमंचा लगाकर नौ हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाकेबंदी करके लुटेरों को दबोच लिया। इनके पास से लूट के रुपये और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। पूरे बुधई मजरे गड़वा निवासी मो. जहीर मांस विक्रेता है।
विज्ञापन


बुधवार रात वीरगंज बाजार दुकान लगाने गया था। बाजार खत्म होने के बाद वह घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे।

दोनों ने जहीर के सीने पर तमंचा लगा दिया और उसके हाथ से झोला छीन कर भाग निकले। झोले में नौ हजार रुपये और अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे।

एसओ पवन त्रिवेदी के मुताबिक लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई थी। इसके चलते लुटेरे भाग नहीं सके। परशदेपुर-अमेठी रोड पर टंटापुर गांव के पास भी पुलिस ने दोनों लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में तनहइया मजरे बेवल निवासी छेदीलाल और दरोगा खेड़ा मजरे बेवल निवासी गोपाल यादव शामिल हैं।

इनके पास से व्यापारी से लूटा गया झोला, नौ हजार रुपये और कागजात बरामद हुए। इसके अलावा दो अवैध असलहे व एक बाइक भी मिली है। व्यापारी ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed