{"_id":"573cbb074f1c1b3150ac7041","slug":"married-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 19 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo pic
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक शहर के बैरहना जफर नगर निवासी विनोद कश्यप घर पर ही रहता है। उसकी पत्नी छाया देवी (30) की रात में अचानक हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
प्रतापगढ़ जिले के गढ़ी मानिकपुर की रहने वाली मृतका की बहन मायादेवी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। दहेज न देने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि दहेज में क्या मांग की जा रही थी, तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाल कमलेश पांडेय ने बताया कि बहन की तहरीर पर पति विनोद कश्यप, सास गीता देवी, ससुर राम प्रकाश, देवर पंकज और ननद ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।