फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lucknow, Allahabad being looted trucks carrying 40 million in drugs

लखनऊ से इलाहाबाद जा रहा 40 लाख की दवाएं लदा ट्रक लूटा

Thu, 28 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 28 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lucknow, Allahabad being looted trucks carrying 40 million in drugs
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ से इलाहाबाद ले जाई जा रही लाखों कीमत की दवा लदे ट्रक को सफारी सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने चालक और खलासी को प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे बेहोशी हालत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


होश आने के बाद चालक ने भदोखर थाने पहुंचकर दवा व ट्रक लूटने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है। लखनऊ स्थित फारवर्डिंग एजेंसी नाका से 40 लाख रुपये की दवाएं व अन्य समान लेकर इलाहाबाद के लिए 24 अप्रैल की रात ट्रक निकला था।
विज्ञापन


बछरावां स्थित टोल प्लाजा पर ट्रक पहुंचने पर चालक रामबहादुर को नींद आ गई थी। उनके खलासी लल्ला को ट्रक चलाने के लिए दे दिया। रात में ही भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर व नवाबगंज के बीच चालक की नींद खुली तो देखा कि लल्ला बेहोशी हालत में ट्रक पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रक सवार दो-तीन बदमाशों ने चालक रामबहादुर को भी नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने चालक व खलासी रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज के पास फेंक दिया और ट्रक व दवाएं लेकर फरार हो गए।

होश आने के बाद चालक ने प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाने में केस दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन उसका मुकदमा वहां नहीं लिखा गया। उसे भदोखर थाने में केस दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया।

बुधवार शाम इलाहाबाद जिले के नींबी लोहगरा थाना बारा निवासी चालक राम बहादुर व रीवां मध्य प्रदेश निवासी खलासी लल्ला भदोखर थाने पहुंचे और तहरीर देकर मामले में ट्रक व दवा लूटने का मुकदमा दर्ज कराया।

एसओ भदोखर एसएन यादव ने बताया कि चालक-परिचालक से मिली जानकारी के अनुसार भदोखर क्षेत्र में सफारी सवार बदमाशों ने ट्रक को रोकवाने के बाद ट्रक को अपने कब्जे कर लिया था। पहले खलासी लल्ला को पीटकर बेहोश कर दिया।

बाद में मेन चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। होश आने के बाद दोनों रानीगंज इलाके में सड़क  के किनारे मिले। क्राइम ब्रांच की टीम ट्रक की तलाश में जुट गई है। दवा लदे ट्रक को भदोखर थाना क्षेत्र में लूट लिया गया।

बदमाश ट्रक को जगतपुर, ऊंचाहार व सलोन थाना क्षेत्रों से होते हुए प्रतापगढ़ जिले की ओर चले गए और इसकी भनक पुलिस वालों को कानोंकान नहीं लगी। इससे जिले की पुलिस की नाकामी उजागर हो गई है। पुलिस की रातगश्त की सच्चाई भी सामने आ गई है।


अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि ट्रक लूट के मामले में भदोखर पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगा दिया गया है। कई टीमें बना दी गई हैं। जैसे-जैसे क्लू मिलेंगे, टीमें बढ़ाई जाएंगी। लूटे गए ट्रक पर 30 से 40 लाख की दवा होने की बात बताई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed