फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Knife man stabbed wife to resist tampering

पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर युवक को घोंपा चाकू

Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Knife man stabbed wife to resist tampering
चाकू से हमला - फोटो : demo pic
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को पत्नी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। उस पर दो वार किए गए। एक सिर और दूसरा वार पीठ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि आरोपी नशे में था। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के खानापुर चपुरा गांव निवासी देवचंद्र रविवार सुबह अपनी पत्नी शीला के साथ साइकिल से शंकरगंज बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के बाहर नशे में धुत गांव के एक युवक ने देवचंद्र को रोक लिया और उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध किए जाने से आरोपी आपा खो बैठा। उसने चाकू से देवचंद्र पर हमला बोल दिया। सिर और पीठ पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गया। घायल किसानी करता है। घटना के बाद घायल युवक को सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने थाने में वारदात की तहरीर दी। थानेदार रामराघव सिंह ने गांव के ही नकछेद के खिलाफ तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed