फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   jwellers shot, in critical condition

सरार्फ को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 02 Jul 2015 11:50 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
लालगंज कस्बे में गुरुवार रात दुकान बंद करके लौट रहे सराफा व्यापारी पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने के बावजूद व्यापारी ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक नहीं रोकी।
विज्ञापन


चंद कदम की दूरी पर ही व्यापारी का घर होने के चलते हमलावर भाग गए। घायल व्यापारी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमलावरों ने व्यापारी को लूटने के इरादे से गोलियां मारी या फिर हत्या के इरादे से, ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कस्बे के गायत्रीपुरम् मोहल्ला निवासी रामेंद्र सिंह उर्फ पप्पू फौजी (50) पुत्र आशादीन सिंह की लालगंज सराफा मंडी में आभूषणों की दुकान है। गुरुवार रात करीब पौने दस बजे पप्पू दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कानपुर-लालगंज मार्ग पर बस अड्डे के पास अपने घर के लिए मुड़ते ही पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने पप्पू पर ताबड़तोड़ तीन फायर किए। इनमें एक गोली पप्पू के पेट व दूसरी कंधे में धंस गई।

 एकाएक हमले से भी पप्पू घबराए नहीं और साहस का परिचय देते हुए उन्होंने बाइक रोकने के बजाय स्पीड और बढ़ा दी। ये देख हमलावर भाग गए। कुछ ही दूर स्थित घर पहुंचकर पप्पू ने गाड़ी रोकी।


 उन्हें लहूलुहान देख परिवारीजन व मोहल्ले वालों ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पप्पू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हमलावरों ने पप्पू को हत्या के इरादे से निशाना बनाया या फिर लूट के इरादे से, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed