{"_id":"590e10274f1c1b0b39443f9a","slug":"janaati-barati-bhidey-to-play-songs-on-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर गाना बजाने को लेकर जनाती-बाराती भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर गाना बजाने को लेकर जनाती-बाराती भिड़े
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 06 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के बिरमापुर मजरे आशापुर गाड़ी गांव में शुक्रवार रात डीजे पर कट्टो गिलहरी...गाना बजाने को लेकर जनातियों व बारातियों में खूब लाठी-डंडे चले। इसमें दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो लोग घायल हो गए।
सूचना के बावजूद एक घंटे बाद यूपी डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि सुबह दुल्हन विदा करा दी गई। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के बिरमापुर मजरे आशापुर गाड़ी निवासी राजाराम यादव की बेटी पुष्पा देवी की शुक्रवार को शादी थी।
बारात जगदम्मा का पुरवा मजरे जमुरवा गांव से आई थी। देर शाम बारात पहुंची तो दूल्हे सुभाषचंद्र समेत अन्य बारातियों का खूब सेवा सत्कार किया गया। रात में डीजे पर कट्टो गिलहरी...गाना बजाने को लेकर जनाती व बराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
इससे अफरातफरी मच गई। बुजुर्गों ने पहुंचकर बीचबचाव कराया। सूचना के एक घंटे बाद यूपी डायल 100 पुलिस गांव पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी रही। मारपीट में दूल्हे का चचेरा भाई विपिन कुमार यादव (15) और गांव का मंगल पासी (16) घायल हुआ।
इसमें दूल्हे के चचेरे भाई को सात चोटें आई। थानेदार प्रेमपाल का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।