फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   IN Coaching four students made porn video clips

कोचिंग में चार छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप

Thu, 26 May 2016 03:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 26 May 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
IN Coaching four students made porn video clips
पोर्न क्लिप - फोटो : demo pic
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव में चल रही एक कोचिंग में चार छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप बना ली गई। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को एक छात्रा के पिता की तहरीर पर कोचिंग संचालक, उसके माता-पिता व भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सीओ लालगंज ने वीडियो क्लिप को सील करा दिया है। पीड़ित छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। कोचिंग संचालक का पिता क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में बाबू है। सतांव गांव में एक युवक कोचिंग घर पर ही चलाता है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले उसने अपने अन्य परिवारीजनों के सहयोग से चार छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप बना डाली। बताया जा रहा है कि अश्लील वीडियो बनाने में संचालक की बहन की भूमिका अहम थी। एक छात्रा को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने यह बात बुधवार को परिवारीजनों से बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की जानकारी देने पर पिता उसे लेकर थाने पहुंच गया और पूरे प्रकरण से पुलिस को अवगत कराया। चार छात्राओं के साथ अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सीओ लालगंज देवेश कुमार शर्मा थाने पहुंचे और मामले की पड़ताल की। उन्होंने वीडियो क्लिप को सील करा दिया। थानेदार पन्नेलाल ने कोचिंग में करीब 80 छात्र-छात्राएं हैं। बताया कि इस मामले में कोचिंग संचालक रत्नेश कुमार त्रिवेदी, भाई आदर्श उर्फ बउवा, बहन गुंजन, पिता विनोद कुमार त्रिवेदी और मां सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालक का पिता सिद्धनाथ सुक्ल वीणा पाणि इंटर कॉलेज सतांव में बाबू है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कोचिंग चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। कोचिंग संचालक ने कोचिंग का रजिस्ट्रेशन करा रखा था या नहीं, इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

संचालक घर पर ही कोचिंग चलाता था। इसमें हाईस्कूल, इंटर तक के छात्र-छात्राएं कोचिंग पढ़ने आते थे। इसी के आड़ में कोचिंग संचालक ने ऐसा करके शिक्षा के मंदिर को तार-तार कर दिया। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। सभी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


सीओ लालगंज देवेश कुमार शर्मा का कहना है क छात्राओं की अश्लील वीडियो क्लिप बनाई गई है। मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वीडियो क्लिप को सील करा दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन शामिल है, इस बारे में पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed