फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If the loan is not cleared in the well sprung, death

कर्ज न चुका पाया तो कुएं में कूदा, मौत

Wed, 29 Jul 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछेमऊ मजरे खजुरी गांव में बुधवार को सूदखोर का कर्ज न चुका पाने से परेशान एक भट्ठा श्रमिक ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई, जब वह सुबह खेत की तरफ गया था। खोजबीन के दौरा उसका शव कुएं में पाया गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकाला।

गांव निवासी रामदुलारे (40) भट्ठा श्रमिक था। वह क्षेत्र के ही एक भट्ठे में मजदूरी करता था। सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत के बाहर गया था। इसी दौरान उसने एक कुएं में कूदकर जान दे दी।

एक घंटे तक रामदुलारे घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर कुएं के पास चप्पल मिले। परिवारीजनों ने कुएं में झांककर देखा तो उसमें रामदुलारे का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की पत्नी मंजू देवी का कहना है कि रामदुलारे ने एक सूदखोर से 60 हजार रुपये लिए थे। सूदखोर रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के कारण रुपये न दे पाने से वह परेशान थे। इसी वजह से उसने कुएं में कूदकर जान दे दी। एसओ कमलेश पांडेय का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते किसान के खुदकुशी की बात सामने आई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना की बाबत परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed