फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hutter was going to fill the car sprint from red beacon and arrested

लालबत्ती व हूटर लगी कार से फर्राटा भरने वाला दबोचा

Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hutter was going to fill the car sprint from red beacon and arrested
बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने फर्राटा भर रही एक लालबत्ती व हूटर लगी कार को पकड़कर सीज कर दिया। पुलिस कार चालक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हिरासत में लिया गया युवक लखनऊ जिले का रहने वाला है। पुलिस के शिकंजे में आने पर युवक ने खुद को राजा भिनगा श्रावस्ती का चालक बताया।

एसपी श्रीकांत का कहना है कि युवक नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी करता है। उसके पास से वॉकीटॉकी मिली है, जो पुलिस विभाग का नहीं है। 

कन्नावॉ गांव के निकट लालबत्ती लगी कार यूपी 32 एम 9354 फर्राटा भर रही थी। ग्रामीणों ने लालबत्ती लगी गाड़ी की सूचना पुलिस को दी।

हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस  गाड़ी चला रहे अजय कुमार को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

पुलिस के मुताबिक अजय लखनऊ जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के कलंदरखेड़ा का रहने वाला है। कार के पेपर न मिलने पर गाड़ी को सीज कर दिया।

साथ ही अन्य जानकारियों के लिए युवक से पूछताछ कर रही है। गाड़ी के आगे वाले हिस्से में नंबर प्लेट पर जिलाध्यक्ष भिनगा जनपद श्रावस्ती लिखा हुआ है।

एसपी श्रीकांत का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। वह अपने आप को राजा भिनगा श्रावस्ती का चालक बता रहा है।

इसकी भी जांच कराई जा रही है। युवक नौकरी के नाम पर ठगी करता है। बछरावां थानेदार आरके मिश्रा ने बताया की कार को सीज कर दिया गया है।

कार पर लालबत्ती व हूटर लगा है। युवक  बार-बार बयान बदल रहा है। कभी खुद की गाड़ी तो कभी दूसरे की गाड़ी बता रहा है।

एसपी के आदेश पर गहराई से जांच की जा रही है। वहीं राजा भिनगा चंद्रमणिकांत सिंह का कहना है कि उनके पास कोई चालक नहीं है। वह स्वयं गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed