{"_id":"5781476d4f1c1be1697f9a01","slug":"four-lakh-jewelery-swindled-from-six-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महिलाओं से चार लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह महिलाओं से चार लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज कस्बा में ठगी की शिकार महिलाएं व युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में छह महिलाओं से पुराने जेवरात देकर नए जेवरात देने का झांसा देकर चार लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। ठगी करने वाली आरोपी महिलाएं जौनपुर की रहने वाली हैं। मोहनगंज थाने में घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के शंकरगंज में तीन दिन पहले एक गाड़ी पर सवार होकर 10 महिलाएं पहुंची। महिलाओं ने लोगों को बताया कि वह जौनपुर की रहने वाली हैं। वह एक कंपनी चलाती हैं। उन्हें तिलोई और जगदीशपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। हम लोग पुराने बर्तन, जेवरात लेकर नए बर्तन व जेवरात देते हैं।
इन सभी ने शंकरगंज की रहने वाली तारा चौरसिया की पत्नी से सोने की झुमकी, चांदी के दो जोड़ी पायल, राम महरा की पत्नी से दो जोड़ी पायल, एक सोने की चेन, गुड़िया वर्मा से दो जोड़ी पायल, एक सोने की झुमकी, अशोक साहू की पत्नी से एक जोड़ी पायल, सोने का कान का झाला, हार, प्रकाश साहू की पत्नी से दो सोने की चेन, कमरपेटी, सोने की अंगूठी, कुमारा साहू से दो जोड़ी पायल, दो सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चाभी का गुच्छा, सोने की दो जंजीर समेत चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
यह कहते हुए फरार हो गई कि नए जेवरात लेकर आऊंगी। बावजूद आरोपी महिलाएं गांव नहीं पहुंची। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही