{"_id":"57a383c04f1c1ba96f2b8abc","slug":"four-brothers-did-rape-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बना चार सगे भाइयों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बंधक बना चार सगे भाइयों ने किया गैंगरेप
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : getty images
डीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर में अकेली रह रही महिला को बंधक बना सगे चार भाइयों ने दुराचार किया। हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। चारपाई पर उसे रस्सी से बांध दिया था।
विरोध करने पर उसकी जमकर धुनाई की। सुबह घर की तरफ गए ग्रामीणों ने उसे बंधन से मुक्त कराकर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एएसपी के साथ सीओ और थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की बाबत पूछताछ की।
ननद की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चारों की तलाश शुरू कर दी गई है। डीह थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला घर पर अकेली रहती है। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन
रात में गांव के ही सगे चार भाइयों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे रस्सी से चारपाई पर बांध दिया। उसके साथ सामूहिक रेप किया। पीड़िता रातभर चारपाई से ही बंधी रही। सुबह घर के पास कार्य से पहुंचे ग्रामीणों ने उसे बंधन से मुक्त कराया।
उसको सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र यादव, सीओ अवधेश पांडेय और थानेदार पवन त्रिवेदी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने पीड़िता के साथ ही गांव के अन्य लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की।
वारदात से ग्रामीणों में नाराजगी है और सभी ने सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। एएसपी ने बताया कि पीड़िता की ननद की तहरीर पर गांव के ही सगे चार भाइयों लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह व लखपत सिंह के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपियों के बीच बुधवार की शाम रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में मामला शांत करा दिया था। इसके बाद रात में महिला के साथ पिटाई करके उसके साथ गैंगरेप की वारदात की गई। एएसपी का कहना है कि जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी।
महिला के साथ गैंगरेप की वारदात की जांच के लिए गुरुवार देर शाम एसपी विनय यादव गांव पहुंचे। एसपी ने पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस से जानकारी हासिल की। एसपी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।