फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fireworks explode when women, including two deaths, two serious

पटाखे बनाते समय विस्फोट, महिला समेत दो की मौत, दो गंभीर

Tue, 03 Nov 2015 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
विस्फोट इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। शवों के अंग दूर जा गिरे। आतिशबाज के खिलाफ पटाखे बनाने में नियमों की अनदेखी करने की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा निवासी मो. इदरीश के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस है। मंगलवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में आतिशबाज की पत्नी जैबुननिशा (50), बेटी शबनम (22), बेटा शानू (18) और जमुनापुर निवासी भूपेंद्र (14) पुत्र रामकुमार पटाखे बना रहे थे।

इसी दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट होने से जैबुननिशा और भूपेंद्र की मौत हो गई, जबकि शबनम व शानू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त आतिशबाज घर चला गया था।
विज्ञापन


विस्फोट की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैबुननिशा और भूपेंद्र के शवों के टुकड़े दूर खेत में गिर गए। यही नहीं कटहल के पेड़ की एक डाल टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी ऊंचाहार से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में शबनम को जिला अस्पताल रेफर किया है। एसओ ने बताया कि मृतक भूपेंद्र की मां रामकुमारी की तहरीर पर आतिशबाज मो. इदरीश के खिलाफ मानकों के विपरीत पटाखा बनाने की रिपोर्ट लिखी गई है।

घटना का मंजर याद करके घायल आतिशबाज का बेटे शानू रो पड़ता है। कहता है कि हम सब लोग पटाखा बना रहे थे। जहां पर पटाखा बनाया जा रहा था, वहीं पर ईंटें रखी थी।


इसी दौरान एक ईंट पटाखे पर गिर गई। जिसकी वजह से धड़ाम-धड़ाम करके विस्फोट हो गया। इससे पहले कि जान बचाकर भागते मां और गांव के ही भूपेंद्र की मौत हो गई।

एसपी श्रीकांत सिंह का कहना है कि पटाखा बनाते समय विस्फोट होने के चलते हादसा हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।

आतिशबाज के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था लेकिन मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया। इस मामले में आतिशबाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed