Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Minors induced to commit thefts worth 20 lakh with promises of fulfilling their desires; two arrested

Fatehpur News: शौक पूरे कराने का लालच देकर नाबालिगों से कराईं 20 लाख की चोरियां, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Minors induced to commit thefts worth 20 lakh with promises of fulfilling their desires; two arrested
फोटो-35-फतेहपुर:- कोतवाली में पकड़े गए आरोपी।स्रोत:
फतेहपुर। शान और शौक पूरे कराने का लालच देकर नाबालिगों से उनके ही घरों में चोरी कराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन घरों से करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कराए हैं।
विज्ञापन

नाबालिगों को होटल और रेस्टोरेंट में खाना खिलाने, आईफोन और वीडियो गेम दिलाने के साथ चार पहिया वाहन से घुमाते थे। चोरी के दौरान वीडियो बनाकर बच्चों को ब्लैकमेल भी करते थे। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ले के एक युवक ने प्राथमिकी में बताया कि करीब डेढ़ माह पहले उसके घर से जेवर गायब हो गए थे। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये थी। छानबीन में पता चला कि उसके भांजे से रहमान और अरम ने जेवर चोरी कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शहर के हरिहरगंज मोहल्ले के एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि कुछ दिनों से घर में रखे जेवर धीरे-धीरे गायब हो रहे थे। जानकारी करने पर पता चला कि उनका नाबालिग पुत्र मसवानी मोहल्ले में चोरी करने वाले बच्चे का दोस्त है। उसी ने पुत्र की पहचान रहमान और अरम से कराई थी। दोनों आरोपी उसके पुत्र को रेस्टोरेंट और होटल में खाना खिलाते थे।
वीडियो गेम और आईफोन दिलाने का लालच देने के साथ स्कॉर्पियो में शहर घुमाते थे। इसके बाद घर से जेवर चोरी कराते और जेवर लेते समय वीडियो बना लेते थे। वीडियो वायरल करने और पुलिस को सौंपकर जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते थे। इसी दबाव में पुत्र से एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी झुमकी चोरी कराई। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
हरिहरगंज के ही दूसरे पीड़ित ने बताया कि उनका 14 वर्षीय भतीजा पड़ोसी मोहल्ले से घर आता-जाता रहता है। 30 सितंबर की शाम वह पत्नी के साथ बाजार गए थे। इसी दौरान रहमान और अरम ने भतीजे से घर का लॉकर खुलवाया और 10 सोने की अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने का चोकर, एक सोने की जंजीर, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की चूड़ियां और बच्चे की एक चांदी की करधनी चोरी करा ली।
पुलिस ने मामले में बाकरगंज मोहल्ले के रहमान खान और अरम को गिरफ्तार किया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से 18 हजार रुपये बरामद हुए हैं। चोरी किए गए जेवर उन्होंने बेच दिए हैं।


रहमान पहले भी पकड़ा जा चुका
हरिहरगंज मोहल्ले में चाचा के घर से भतीजे द्वारा चोरी किए जाने के मामले में करीब डेढ़ माह पहले पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। उस समय पुलिस ने रहमान को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि, चोरी का सामान वापस करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।


अभिभावक और नाबालिग बच्चे रहें सतर्क
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शरारती तत्व नाबालिगों को प्रलोभन देकर उनके ही घरों से जेवर चोरी कराते हैं। अभिभावकों से अपील है कि वे बच्चों और उनके साथ पढ़ने वाले सहपाठियों की गतिविधियों पर नजर रखें। ध्यान दें कि बच्चे किसके खर्च पर घूम रहे हैं और होटल व रेस्टोरेंट में खाना-पीना कर रहे हैं। उनके पास मोबाइल, आईफोन, वीडियो गेम और रुपये कहां से आ रहे हैं, इसकी भी जानकारी रखें।

फोटो-35-फतेहपुर:- कोतवाली में पकड़े गए आरोपी।स्रोत:

फोटो-35-फतेहपुर:- कोतवाली में पकड़े गए आरोपी।स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed