{"_id":"14bea39e90904c69110cc668d5c80938","slug":"fir-lodge-to-iti-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई इंजीनियर पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई इंजीनियर पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया नगर में बुधवार को नजूल की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत एसडीएम सदर राकेश गुप्ता को मिली तो उन्होंने मौके पर नायब तहसीलदार रामशंकर वर्मा, हल्का लेखपाल सूरजपाल को भेजा। इन लोगों ने अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया। लेखपाल के मुताबिक डलमऊ निवासी एवं आईटीआई इंजीनियर अब्दुल नजीर नजूल की जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे। सदर कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन