फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer shot, Lucknow refer

किसान को गोली मारी, लखनऊ रेफर

Wed, 24 May 2017 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 24 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot, Lucknow refer
चला दी गोली - फोटो : demo pic
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में सोमवार रात एक किसान को गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रंजिश में उस समय वारदात को अंजाम दिया गया, जब किसान नलकूप जा रहा था।
विज्ञापन


घायल पूर्व सदर विधायक का समर्थक बताया जा रहा है। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने तत्काल हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


टिकरा गांव निवासी प्रताप नारायण उर्फ नंगू वाजपेयी किसानी करता है। सोमवार रात नलकूप जा रहा था। गांव से 100 मीटर दूर आगे पहले से घात लगाकर बैठे तीन हमलावरों ने उसे गोली मार दी। अंधेरे होने के कारण हमलावर वहां से आराम से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली प्रताप नारायण के पेट में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर यूपी 100 पुलिस और अटौरा चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि हमलावरों और किसान के बीच रंजिश चल रही थी। इसी में गोली मारी गई। घायल किसान पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह का समर्थक बताया जा रहा है। थानेदार पन्नेेलाल के मुताबिक घायल की तहरीर पर गांव के ही दो सगे भाई धर्मेद्र शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि किसान को गोली मारी मारने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed