फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   farmer attempted to cummit suicide

किसान ने किया सुसाइड का प्रयास

Sun, 23 Aug 2015 11:24 PM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से हालत नाजुक में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस इस घटना से अनजान थी।
विज्ञापन


क्षेत्र में ग्राम नेवाजी खेड़ा निवासी बाबूलाल (54) शनिवार दोपहर गांव के बाहर स्थित पेड़ में गमझे के सहारे फांसी लगा ली। बाग के पास ही कुछ ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे।

ग्रामीणों ने किसान को फांसी पर लटकते देखा तो वह बचाने दौड़ पड़े। उन्होंने किसान को फांसी के फंदे से उतारा। इस बीच सूचना मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


फांसी लगाने के दौरान आई चोट को देखते हुए किसान को सीएचसी सरेनी पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने लालगंज सीएचसी भेज दिया। लालगंज से किसान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में परिवारीजन कुछ नहीं बोल रहे लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि गृह कलह के चलते किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है।

उधर सरेनी एसओ राकेश कुमार सिंह को घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed