{"_id":"575efc1a4f1c1b4d1f11b7a8","slug":"entered-the-house-fired-sticks-vandalized-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर भांजी लाठियां, वाहनों में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर भांजी लाठियां, वाहनों में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में कार में की गई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे ओरी मजरे एक्सना गांव में रंजिश को लेकर रविवार रात कुछ लोगों ने एक युवक के घर में हमला कर दिया। पहले दरवाजे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, फिर घर वालों को पीटना शुरू कर दिया। सोमवार को पीड़ित ने थाने में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। गांव निवासी गया प्रसाद और पूर्व प्रधान शिव बहादुर के बीच रंजिश है। इसी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने कुछ लोगों के साथ गया प्रसाद के घर में लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दरवाजे खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ की।
गया प्रसाद ने इसका विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े अवध बिहारी को पीटा। इससे दोनों घायल हो गए। एसओ एसएन यादव ने बताया कि गया प्रसाद की तहरीर पर पूर्व प्रधान शिव बहादुर, मिथुन, अवधेश, तेजभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।