फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Electricity was not in the area at the time of burning the car

कार जलने के वक्त इलाके में नहीं थी बिजली

Thu, 29 Jun 2017 01:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity was not in the area at the time of burning the car
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान समेत पांच हत्याओं के मामले में पुलिस प्रशासन के झूठ की एक और कलई खुल गई है। घटना के ठीक बाद जब पुलिस बिजली के तार गिरने से एसयूवी में आग लगने की बात कह रही थी उस वक्त अप्टा समेत 24 गांवों में बिजली सप्लाई ही नहीं थी।
विज्ञापन


जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से निकले कैनाल फीडर को जाने वाली बिजली लाइन में सोमवार देर शाम 7.40 से 9.40 तक बिजली कटौती की गई थी। जबकि इसी दौरान अप्टा गांव के पास सफारी कार खंभे से टकराई। इससे पोल टूट गया और तार जमीन पर आ गिरे। पुलिस प्रशासन ने पोल टूटने और तार गिरने से आग लगने की बात कही थी।
विज्ञापन


जबकि इस दौरान बिजली आपूर्ति पनकी कंट्रोल रूम के मैसेज संख्या 1343 के आदेश पर बंद चल रही थी। आखिर लाइन में बिजली नहीं थी, तो कार में आग कैसे लग गई। पावर कॉर्पोरेशन का यह नया खुलासा पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक खन्ना का कहना है कि सोमवार रात 7.40 से 9.40 बजे तक पनकी स्थित बिजली कंट्रोल रूम के आदेश पर आपूर्ति बंद थी। आश्चर्य की बात यह है कि इसी दौरान घटना का होना बताया गया है।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में सोमवार रात कार सवार लोगों को पीटने के बाद पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। उस समय पुलिस प्रशासन के अधिकारी यही कह रहे थे कि पोल टूटने और बिजली के तार कार पर गिरने से आग लग गई, जिससे पांच लोग जिंदा जल गए।


जेई शिवेंद्र मोहन का कहना है कि जगतपुर बिजली उपकेंद्र से निकले कैनाल फीडर से इटौरा बुजुर्ग और उसके पुरवों समेत करीब 24 गांवों को आपूर्ति की जाती है। जिस क्षेत्र में घटना घटी हैं, वहां पर भी इसी फीडर से आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed