फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three arrested, including a shooter, following a violent clash and firing in Sonia Vihar

Delhi NCR News: सोनिया विहार में हिंसक झड़प और फायरिंग में शूटर समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
-लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर कार में की थी तोड़फोड़, पीड़ित शोभाराम को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन

-जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड पुलिस ने छापेमारी कर आकाश, रोहित और विक्रांत को दबोचा, आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार इलाके में 25 अक्तूबर को हुई हिंसक झड़प, फायरिंग और जानलेवा हमले की वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर समेत तीनों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर गोलियां चलाई थीं। बाद में उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 25 अक्तूबर को सोनिया विहार इलाके में कुछ लोगों के बीच हिंसक झड़प की खबर मिली थी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित शोभाराम पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया और गोलियां भी चलाईं। आरोपियों ने मौके पर जमकर हंगामा करते हुए पीड़ित की कार को तोड़ दिया था। घटना में गंभीर रूप से घायल शोभाराम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। पीड़ित के बयान पर सोनिया विहार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तीन मुख्य आरोपियों आकाश कुमार (34) निवासी सभापुर सोनिया विहार, रोहित उर्फ अधाना (24) निवासी सोनिया विहार और विक्रांत उर्फ विक्की (28) निवासी सादातपुर एक्सटेंशन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article