{"_id":"5727a0bb4f1c1bf8325cd173","slug":"elderly-businessman-brutally-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग व्यवसायी का बेरहमी से कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग व्यवसायी का बेरहमी से कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज थाना क्षेत्र के करन गांव स्थित दुकान में व्यापारी की हुई हत्या के बाद सोमवार को जांच करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात बुजुर्ग एक किराना दुकानदार का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसके गले के पास गोली मारी गई और ईंट से उसका सिर कुचला गया। वारदात की जानकारी से इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस के अलावा फोरेसिंक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। भूमि विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
करनगांव निवासी राम अभिलाख पटवा (65) गांव के बाहर किराना की दुकान चलाता था।
रात में दुकान पर ही सोता था। रोज की तरह रविवार रात दुकान पर सो रहा था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे गले में गोली मारी और ईंट से उसका सिर कूच डाला। सोमवार सुबह राम अभिलाख घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि वह खून से लतपत मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
वारदात की जानकारी से क्षेत्रीय ग्रामीण एकत्र हो गए। सीओ तिलोई मधुबन कुमार सिंह, थानेदार रामराघव सिंह के अलावा अमेठी जिले की फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेकर फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानेदार ने बताया कि मृतक के भाई राम अवध ने गांव के ही राधेश्याम के खिलाफ हत्या की एफआईआर लिखाई है। वादी का आरोप है कि भूमि विवाद के चलते उसके भाई की हत्या की गई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।