{"_id":"97b407812beadd4242acdc381f56497f","slug":"effigy-burnt-of-rahul-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की ओर से मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन के सामने अमेठी सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी और वहां पर राहुल गांधी के शामिल होने के खिलाफ नाराजगी जताई गई। साथ ही नारेबाजी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विहिप के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा ने जेएनयू की घटना को देश के लिए गंभीर चुनौती बताया। देश विरोधी नारेबाजी करने वालों का राहुल गांधी ने समर्थन करके अपनी छवि को धूमिल किया है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, रामप्रकाश तिवारी, दिनेश लोधी, बीबी सिंह, दिनेश चंद्र, अमित, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन