फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Drunken husband beat his pregnant wife

शराबी पति ने गर्भवती को पीटा

Wed, 26 Aug 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव में मंगलवार की रात शराबी पति ने गर्भवती पत्नी को की जमकर पीटा। बुधवार को महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं जायस कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन


कुकरिहया मजरे नरसवां गांव की सीमा देवी का आरोप है कि उसका पति संतोष कुमार आए दिन शराब पीकर उसके साथ गालीगलौज करता था। मंगलवार रात शराब पीने से मना करने पर उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि केस दर्ज करके जांच की जा रही है। उधर, अमेठी जिले की कोतवाली जायस क्षेत्र के पूरे हरचंदी मजरे बघैल निवासी दुखनी का आरोप है कि सुबह वह धान की निराई करते समय गांव के अखिलेश ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंचाना गांव में हंसराज और विकास के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों जख्मी हुए। हंसराज ने अशोक कुमार, शिवगणेश और विकास के खिलाफ तथा विकास ने हंसराज के विरुद्ध केस दर्ज करावा दिया है।

कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed