फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   DNA testing will be in Hyderabad

हैदराबाद में होगी डीएनए की जांच

Thu, 07 Apr 2016 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 07 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
DNA testing will be in Hyderabad
देवेंद्र कौर उर्फ निक्की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शहर के चर्चित देवेंद्र कौर उर्फ निक्की हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की पुलिस पड़ताल कर रही है। लेकिन जलाई गई लाश निक्की की थी या नहीं, इस पर संशय जरूर बरकरार है। इससे पर्दा उठाने के लिए डीएनए टेस्ट हैदराबाद में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि जल्द ही डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी, जिससे यह साफ हो जाएगा कि जलाई गई लाश निक्की की थी कि नहीं। हालांकि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यही दावा किया है कि जलाई गई लाश निक्की की ही थी। वहीं एसपी ने इस चर्चित मामले की जांच की कमान सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी एवं व्यापारी रंजीत तनेजा की पत्नी देवेंद्र कौर उर्फ निक्की की 19 फरवरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति रंजीत तनेजा, जेठ रघुवीर तनेजा और टिंवकल उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी पुरानी सब्जी सदर कोतवाली को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निक्की का बेरहमी से कत्ल किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि हत्या के बाद उसने निक्की का शव जला दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हड्डी बरामद की गई थी। जलाया गया शव निक्की का था या नहीं, यह पुख्ता करने के लिए पुलिस ने मृतका की मां का डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजा था।

लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आ सकी है। अब डीएनए टेस्ट हैदराबाद में कराया जा है। सदर कोतवाल एवं मामले के विवेचक लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि लखनऊ स्थित लैब हड्डी के डीएनए की जांच नहीं होती है। इसलिए हैदराबाद स्थित लैब में डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है।

जल्द ही रिपोर्ट आने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा कि वाकई में जलाई गई लाश निक्की की थी या नहीं। विवेचक का कहना है कि लखनऊ में सिर्फ खून से संबंधित डीएनए की जांच होती है। चूंकि घटनास्थल से सिर्फ हड्डी बरामद की गई थी। इसलिए जांच हैदराबाद में कराई जा रही है।

सीअाे सदर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी हरिनारायण सिंह ने चर्चित निक्की हत्याकांड के पूरे मामले की जांच मुझे सौंपी है। नए सिरे से इस मामले की पड़ताल कर रही हूं। वारदात से संबंधित हर पहलू पर जांच कराई जा रही है।


तीन आरोपियों को जेल भेजा चुका है। पड़ताल कराई जा रही है कि घटना में कहीं और लोग तो शामिल नहीं थे। पूरा प्रयास है कि निक्की के परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed