फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   District Panchayat member beaten in revenge

चुनावी रंजिश में महिला जिला पंचायत सदस्य को पीटा

Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को चुनावी रंजिश में एक महिला जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला बोला गया। हमलावरों ने पीटकर डीडीसी सदस्य को घायल कर दिया। अभद्रता करने के साथ जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे विभूती मजरे पारी गांव की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद सलोन द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। थानेदार बृजेंद्रनाथ शुक्ला का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते डीडीसी सदस्य पर हमला किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीसी सदस्य की तहरीर पर गांव के ही लवलेश ओझा, अखिलेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, रामकुमार मिश्रा, रामनाथ के खिलाफ मारपीट, अभद्रता करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed