फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Death in suspicious circumstances of the elderly, murder suspected

बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Sun, 26 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 26 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of the elderly, murder suspected
हत्‍या - फोटो : demo pic
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के बाग की रखवाली करने वाले बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह उसका शव बाग में फंदे से लटकता पाए जाने पर सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस घटना की सही वजह सामने आने की बात कह रही है। परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर भी थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सादे की बाजार के पास पूर्व विधायक अजय पाल सिंह का आम का बाग है। इस बाग को जगतपुर के मो. रफीक ने फलों केलिए खरीद रखा है। बाग की रखवाली का कार्य सादे की बाजार गांव निवासी सुंदर लाल (70) करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम सुंदरलाल बाग की रखवाली करने गये थे। शनिवार सुबह से कोई भी व्यक्ति बाग में नहीं गया। दोपहर करीब बारह बजे सुंदर लाल को खाना लेकर उनके सहयोगी गए तो वहाँ का नजारा देखकर सन्न रह गए।

सुंदर लाल का शव एक आम के पेड़ से लटक रहा था। गले में चारपाई की रस्सी का फंदा था। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवारीजन और गांव के लोग बाग पहुंचे और आनन-फानन उन्हें पेड़ से उतारकर सीएचसी लाया गया।


जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुंदरलाल की मौत आत्महत्या है या हत्या इस बात को लेकर संदेह बना हुआ है। इलाकाई लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि सुंदरलाल की मौत का मामला हत्या या फिर आत्महत्या का है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed