{"_id":"58557e884f1c1b686f64da07","slug":"daughter-with-the-woman-attempted-suicide-at-the-sp-office-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी संग महिला ने एसपी दफ्तर परिसर में किया खुदकुशी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी संग महिला ने एसपी दफ्तर परिसर में किया खुदकुशी का प्रयास
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को एसपी कार्यालय परिसर मे आत्मदाह के लिए पेट्रोल लेकर खड़ी पीड़िता मीना व उसकी पुत्री को समझा बुझा कर साथ ले जाती पुलिस ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय न मिलने से क्षुब्ध एक महिला ने शनिवार को बेटी के साथ एसपी दफ्तर परिसर में खुदकुशी का प्रयास किया। महिला बोतल में लाई पेट्रोल स्वयं और बेटी पर छिड़ककर आग लगाती, इससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
यह घटना उस समय हुई, जब एसपी अपने कार्यालय में मौजूद थे। सीओ सलोन, एसपी पीआरओ व महिला सिपाही ने किसी तरह पेट्रोल की बोतल छीनकर महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया। महिला फूट-फूटकर रोते हुए इंसाफ के लिए दुहाई लगाती रही, लेकिन उसे न्याय दिलाने के बजाय पुलिस उसे शांत कराती नजर आई।
उसका कहना था कि ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा है। मायके में गुजारा कर रही थी, लेकिन भाई-भाभी ने उसे भगा दिया और पुलिस उसे न्याय नहीं दिला रही है। गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज गांव की रहने वाली मीना देवी की शादी डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा गांव से हुई है।
विज्ञापन
मीना का आरोप है कि ससुराल पक्ष से उसका विवाद हो गया है और कोर्ट मेें मुकदमा चल रहा है। इसलिए वह अपने मायके मतीनगंज में बेटी खुशी के साथ रह रही है। उसके भाई व भाभी ने उसे घर से भगा दिया। गदागंज थाने में इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस के कार्रवाई न होने से इंसाफ पाने की खातिर मीना शनिवार दोपहर बेटी खुशी के साथ एसपी दफ्तर पहुंच गई। उसके हाथ में बोतल में पेट्रोल था। उसने एसपी दफ्तर में ही बेटी के साथ खुदकुशी का प्रयास किया। यह देख वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
जैसे ही उसने बोतल को खोलना शुरू किया, सीओ सलोन चरनजीत सिंह, पीआरओ यदुनाथ यादव व महिला सिपाही नीलम मिश्रा वहां पहुंच गई। उसके हाथ से पेट्रोल छीन लिया। इस दौरान महिला ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को खूब खरीखोटी सुनाई। महिला फूट-फूटकर रो रही थी।
मायके में रहने की व्यवस्था करने और भाभी-भाई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही थी, लेकिन वहां मौजूद पुलिस अफसर कुछ कार्रवाई करने के बजाय उसे शांत कराते रहे। बाद में उसे बैठाकर समझाकर कार्रवाई करने की बात कही गई।
महिला का कहना है कि उसके भाई-भाभी ने उसे घर से निकाल दिया है। वह कहां रहे, उसे कुछ सूझ नहीं रहा। ससुराल पक्ष भी घर पर नहीं रहने देने चाहता। पर कार्रवाई नहीं हो रही है। गदागंज थाने के सामने सड़क पर महिला मीना शुक्रवार को लेटी थी।
इसके बावजूद गदागंज पुलिस नहीं पसीजी। कार्रवाई करने की कौन कहे, उसके भाई-भाभी को मौके पर बुलाना उचित नहीं समझा। खाकी की ढिलाई के चलते फरियादियों को इंसाफ मिलना दुश्वार हो रहा है। पुलिस मामले को सिर्फ दबाने या फिर दरकिनार करने में व्यस्त है।
एसपी विनय यादव महिला का उसके पति से विवाद चल रहा है। वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। इसलिए भाई-भाभी उसे घर से निकाल दिया। उसे व उसकी बेटी को फिर से उसके मायके भेज दिया गया है। महिला को न्याय दिलाया जाएगा। उसे परेशान करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।