फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crooks looted Rs. 2.80 lakhs

बदमाशों ने दिनदहाड़े आढ़ती से लूटे 2.80 लाख रुपये

Tue, 09 May 2017 12:31 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 09 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Crooks looted Rs. 2.80 lakhs
वारदात - फोटो : getty images
जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर में सोमवार को गल्ला आढ़ती से दिनदहाड़े 2.80 लाख रुपये लूट लिए गए। यूपी डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों की धरपकड़ में कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर सीओ डलमऊ ने पहुंचकर वारदात की जांच। पुलिस का दावा है कि लूटपाट के बजाय कुछ उचक्के रुपयों से भरा बैग लेकर गए हैं। रिपोर्ट दर्ज करके जल्द आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के गल्ला मंडी निवासी मुरारीलाल मुरारका पुत्र मोतीलाल गल्ला आढ़ती हैं। उसकी जगतपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर में दुकान है। रोज की तरह वह दुकान पर पहुंचा। दुकान का शटर खोल ही रहा था कि दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर आढ़ती को धक्का देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यूपी डायल 100 पुलिस ने सूचना पर घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


आढ़ती के मुताबिक बैग में दो लाख 80 हजार रुपये थे, जो बदमाश लूटकर ले गए हैं। वारदात की सूचना पर पहुंचे सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय ने पीड़ित व आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। सीओ का कहना है कि गल्ला आढ़ती ने जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौैदा से दो लाख 80 हजार रुपये निकाला था। रुपयों से भरा बैग जमीन पर रखकर दुकान खोल रहा था। इसी दौरान दो लोग पहुंचे और रुपयोें से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सीओ का कहना है कि पीड़ित गल्ला आढ़ती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed