फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   City restaurant occupying the two factions organically

सिटी रेस्टोरेंट में कब्जे को लेकर दो गुटों में बवाल

Mon, 07 Nov 2016 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 07 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
City restaurant occupying the two factions organically
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात सिविल लाइंस स्थित सिटी रेस्टोरेंट में कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच बवाल हो गया। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। खूनखराबे में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइंस स्थित सिटी रेस्टोरेंट को दिनेश सोनी चला रहा था। कुछ समय तक चलाने के बाद उसने रेस्टोरेंट बंद कर दिया। सम्राट नगर की रहने वाली ऊषा उपाध्याय ने रेस्टोरेंट चलाना शुरू कर दिया। ऊषा का कहना है कि उसने 10 माह के लिए रेस्टोरेंट का दिनेश सोनी से एग्रीमेंट कराया था। तीन माह में ही दिनेश रेस्टोरेंट खाली करने की बात कहने लगा। रविवार रात दिनेश सोनी समेत अन्य लोगों ने रेस्टोरेंट पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


तोड़फोड़ करने के साथ ही उसके व परिवारीजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष से ऊषा उपाध्याय, प्रिया उपाध्याय, अनीता उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गई। यही नहीं दूसरे पक्ष से दिनेश सोनी को भी चोटें आई। सूचना पर सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय और सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर प्रिया को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल का कहना है कि रेस्टोरेंट खाली कराने को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ। एक गुट ने हमला बोलकर मारपीट की है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष से ऋषि उपाध्याय की तहरीर पर दिनेश सोनी, उसके भाई रमेश सोनी व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के दिनेश सोनी की तहरीर पर प्रिया उपाध्याय, ऊषा उपाध्याय, अनीता उपाध्याय, ऋषि उपाध्याय व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दिनेश सोनी, रमेश सोनी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed