{"_id":"583878c94f1c1b042a13b384","slug":"cbi-team-spinning-records-of-nrhm-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम ने खंगाले एनआरएचएम घोटाले के अभिलेख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई टीम ने खंगाले एनआरएचएम घोटाले के अभिलेख
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंची। टीम ने अभिलेखों की जांच के साथ-साथ नसबंदी कराने वाली महिलाओं से भी पूछतांछ की।
सीबीआई इंस्पेक्टर आशीष कुमार संजय की अगुवाई में टीम अस्पताल पहुंची। टीम ने 2011 में विद्यालयों में वितरित की गई आयरन की गोली व महिलाओं की नसबंदी संबंधित अभिलेखों की जांच की। टीम ने और अधिक पड़ताल के लिए अभिलेखों के फोटोग्राफ भी खींचे। यही नहीं टीम के निर्देश पर आयरन की गोली खाने वाले बच्चों, विद्यालय के अध्यापकों व नसबंदी कराने वाली महिलाओं को भी बुलाया गया था।
सूचना पर प्राथमिक विद्यालय बाजपेयीपुर, चांदाटीकर, कान्हमऊ, आलमपुर, धन्नीपुर, जूनियर हाईस्कूल चांदाटीकर सहित कई विद्यालयों के बच्चे व अध्यापक के अलावा नसबंदी कराने वाली महिलाएं सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए थे। दिन भर बच्चे व महिलाएं परेशान होती रही। जांच के दौरान टीम के अलावा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रजत कुमार चौरसिया, वरिष्ठ लिपिक भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।