{"_id":"0233791fa9b9cf7193226c61b65ea014","slug":"boy-murder-and-through-the-dead-body-under-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की हत्या कर पुलिया के नीचे फेंक दिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर की हत्या कर पुलिया के नीचे फेंक दिया शव
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी थाना क्षेत्र में एक किशोर की हत्या करके शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। देर शाम किशोर का शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी घटनास्थल का जायजा लिया। ईंट या फिर गोली मारकर किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
सरेनी के हमीरमऊ गांव के पास नहर पर एक पुलिया बनी है। देर शाम पुलिया के पास कुछ लोग गए तो 14 वर्षीय एक किशोर का शव देखा। इसकी खबर लगते ही लोग एकत्र हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंची। घटनास्थल के पास खून से सना ईंटा पड़ा था। साथ ही किशोर के कान के पास छेद भी था। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि या तो किशोर की ईंट से कूंचकर हत्या की गई है या फिर उसे गोली मारी गई है। एएसपी राममूरत यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। वैसे प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का ही लग रहा है।