{"_id":"5864099e4f1c1b445ceeb8ea","slug":"bloody-battles-for-irrigation-water-16-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के पानी के लिए खूनी संघर्ष, 16 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंचाई के पानी के लिए खूनी संघर्ष, 16 घायल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में खून-खराबा हो गया। दोनों पक्षों से जमकर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों से 16 लोग घायल हो गए।
इसमें सात लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना से हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पूरे पंडित मजरे थुलरई गांव निवासी रामआधार नहर से खेत में पानी लगाए था। इसी दौरान गांव के ही दुर्गा प्रसाद ने पानी काटकर अपने खेत में लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगी। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। मारपीट से आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। इससे एक पक्ष से राजेश कुमार, बाबूलाल, फूलमती, देशराज, रामनारायन, रामसजीवन, रामआधार, रतीपाल, जबकि दूसरे पक्ष से अन्नू मिश्रा, रामकुमार, प्रमोद कुमार, दुर्गेश कुमार, कमलेश कुमार, सुभम कुमार, दुर्गा प्रसाद, शिवा घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया गया। जहां बाबूलाल, देशराज, रामअधार, रतीपाल, कमलेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, शिवा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ अशोक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी में मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।