{"_id":"076aeab9bae28a5f65b78c7db851c6b4","slug":"beaten-shopkeepers-and-villagers-through-hockey-and-chen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों व ग्रामीणों को हॉकी और चेन से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदारों व ग्रामीणों को हॉकी और चेन से पीटा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज क्षेत्र में गुरुवार दोपहर मामूली विवाद पर 10-12 युवकों ने भरे चौराहे पर हॉकी व बाइक की चेन से दुकानदारों और ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना में सात लोग घायल हो गए।
घटना से अफरातफरी मच गई। नाराज इलाकाई लोगों ने इन्हौंना-तिलोई रोड जमा कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी तकरार हुई। इससे चौराहे पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
कुसमरा निवासी प्रकाश चौरसिया, उदेश और सरोज त्रिवेदी इन्हौंना रोड स्थित पेट्रोल पंप से गुरुवार दोपहर डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। नारायणगंज चौराहे पर मामूली बात को लेकर कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इस पर युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद 10-12 युवकों ने हॉकी और बाइक की चेन से प्रकाश और उसके साथियों पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए दुकानदारों और ग्रामीणों को भरे चौराहे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
हमले में प्रकाश चौरसिया, उदेश, सरोज त्रिवेदी, तिलोई कस्बा के अखिलेश तिवारी, विकास तिवारी, सचिन खटिक व कुसमरा के अवधेश को गंभीर चोटें आई। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए।
घटना से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। इससे नाराज व्यापारी व स्थानीय लोगों ने इन्हौंना-तिलोई रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो तीखी नोकझोंक हुई।
एसओ रतन सिंह के कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। एसओ ने बताया कि मोहनगंज कस्बा निवासी नजीम खान, तहरूख खान, लाल बाबू खां, हाफिज खान व नदीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हमलावर मौके पर चार बाइक छोड़ कर फरार हो गए। बाइक कस्बे में ले ली गईं हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।