Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The biker who fell off the overbridge after a car crash died

Hisar News: कार की टक्कर से ओवरब्रिज से नीचे गिरे बाइक सवार ने दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The biker who fell off the overbridge after a car crash died
हिसार। दिवाली की रात पीरांवाली गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ओवरब्रिज से नीचे गिरे बाइक सवार सरसाना निवासी अनिल कुमार (27) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अनिल कुमार प्राइवेट चालक था। 8 नवंबर को काम खत्म कर वह बाइक से गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे पीरांवाली के पास ओवरब्रिज पर एक कार ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह उछलकर ओवरब्रिज से नीचे जा गिरा। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को रोहतक ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed