Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Amol fled after the fifth cartridge got jammed in the pistol.

Kannauj News: पांचवां कारतूस पिस्टल में फंसने के बाद भागा था अमोल

Thu, 12 Nov 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amol fled after the fifth cartridge got jammed in the pistol.
छिबरामऊ। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के भतीजे व अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल से कुल चार फायर हुए। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं। अधिवक्ता के शरीर से भी चार बुलेट मिले हैं। पुलिस का मानना है कि यदि चार राउंड फायरिंग के बाद पिस्टल में पांचवां कारतूस न फंसा होता, तो हमलावर और भी लोगों को निशाना बना सकता था और घटना और भयावह हो सकती थी। पांचवां कारतूस फंसने के बाद आरोपी कांग्रेस नेता अमोल दीक्षित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


दीपावली के दिन कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित से बसंत चतुर्वेदी का विवाद हुआ था। इसके बाद उलाहना देने गए उनके भाई अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी और उनके परिजनों पर अमोल दीक्षित ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं, जिससे अनुज की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में लाइव मर्डर देख लोगों का दिल दहल गया। बुधवार को निरीक्षण भवन पहुंचे मंत्री असीम अरुण और विधायक अर्चना पांडेय ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ बैठक की।
विज्ञापन

मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि वारदात में शामिल या सहयोग करने वाले हर आरोपी पर सख्त कार्रवाई हो। फरार चल रहे मुख्य आरोपी के पिता अवधबिहारी पर हत्या का एक मुकदमा चल रहा है, जिसमें वह कोर्ट से जमानत पर हैं। उनकी बेल रद्द कराई जाई। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को भगाने में मदद करने वालों को भी नामजद कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जिलों में छापा, सर्विलांस भी सुस्त
हत्याकांड में शामिल आरोपी अवधबिहारी दीक्षित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगातार कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई और कानपुर में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित और उसकी मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि पिता फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, जिससे सर्विलांस टीम को लोकेशन ट्रेस करने में काफी कठिनाई आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरी तरह से अपने मुखबिर तंत्र और स्थानीय सूचनाओं के भरोसे ही दबिश दे रही है। इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी बारीकी से खंगाल रही है ताकि वारदात के आगे-पीछे की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

लखनऊ तक पहुंची हत्याकांड की गूंज
दिवाली के दिन नगर की कदीर वाली गली में हुए अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड की गूंज अब शासन-प्रशासन तक पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और स्थानीय विधायक अर्चना पांडेय बुधवार को पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया। परिजनों ने भी मुख्यमंत्री से हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

परिजन ने मांगी सुरक्षा
मुलाकात के दौरान परिजनों ने सरकार से अधिवक्ता की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। परिजन ने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और मुख्य गवाह को शस्त्र लाइसेंस दिलाने की भी मांग उठाई।

वर्जन
हत्यारोपी अवध बिहारी दीक्षित की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगीं हैं। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, जिससे लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed