{"_id":"587530854f1c1b1729ba9da4","slug":"bdc-woman-member-and-her-husband-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में महिला बीडीसी सदस्य व उसके पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में महिला बीडीसी सदस्य व उसके पति को पीटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर चौकी क्षेत्र के हाजीपुर गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला बीडीसी सदस्य और उसके पति की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों के बीच बचाव पर मामला शांत हुआ। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाजीपुर गांव निवासी केवला देवी बीडीसी सदस्य है। मंगलवार सुबह बीडीसी सदस्य का पति बुधई इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इसी दौरान गांव के ही गुड्डू हैंडपंप पर पैर धो रहा था। बुधई का पैर गुड्डू के पैर में छू गया।
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। गुड्डू के परिवारीजनों ने बुधई की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी केवला देवी बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। चीख- पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने इसकी तहरीर चौकी में दी है। चौकी इंचार्ज रामऔतार ने बताया कि पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।